फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सभागार में सब मिशन आन एग्रीकल्चर योजना अन्तर्गत उन्नत कृषि तकनीक आधुनिक खेती पद्धति पर ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय किसानों को कृषि वैज्ञानिक केंद्र लेदौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ.एलसी वर्मा ने सरसों की प्रजाति आरएच 725 के बारे में विस्तार से बताया तथा उत्पाद दोगुना करने की तकनीक के बारे में बताया। डॉ.आदित्य कुमार मत्स्य वैज्ञानिक व डॉ.पवन कुमार कृषि वानकी व उद्यान ने भी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। एडीओ एजी ने भूमि व बीज शोधन पर कृषकों के साथ चर्चा किया। एडीओ पीपी ने कृषि रसायन व आईपीएम के बारे में किसानों से चर्चा की।
राजकीय कृषि बीज भण्डार प्रभारी मोती लाल ने उन्नतशील बीज पर किसानों से विस्तार से चर्चा किया। वैज्ञानिकों ने किसानों से किसी खेती किसानी की समस्या के लिए सीधे संपर्क करने के लिए फोन तथा केंद्रों पर आकर समस्या से निदान करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अमित कुमार, अरविंद, प्रदीप कुमार, विजय यादव, मोहित यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय