संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मां काली के मूर्ति का भव्य मूर्ति नगर परिक्रमा का आयोजन गुरूवार को श्री जनता बाल समिति हनुमान मंदिर रजि. छोटी अयोध्या सरायमीर के तत्वाधान में श्री काली माता मंदिर के जीर्णाेद्धार के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर किया गया। गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण हेतु निकाली गयी।
मूर्ति नगर परिक्रमा में श्री गणेश जी, भैरव जी की मूर्तियां भव्य सजावट के साथ रथ पर विराजमान थी। शिव पार्वती की झांकी का अद्भभुत दृश्य दिखाई दिया। यात्रा श्री काली माता मंदिर ग्राम शेरवा से प्रारंभ होकर नंदाव मोड़, मवेशी खाना, प्राइमरी पाठशाला, महाजनी टोला, चौक, सब्जी मंडी, ठठेरी बाजार, श्री ठाकुर द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर होते हुए बसस्टाप, श्री जनता बाल समिति हनुमान मंदिर रोडवेज, मवेशी खाना, नंदाव मोड़ होते हुए श्री काली माता मंदिर पर समाप्त हुई। सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।
इस अवसर पर पंडित सर्वेश्वर दत्त त्रिपाठी, रामभुवन मौर्या, रंजीत चौरसिया, प्रतिज्ञा पांडेय, विघासागर प्रजापति, अमरनाथ सेठ, सुजीत चौरसिया, राहुल प्रजापति, राजू गुप्ता, अशोक जायसवाल, नरेंद्र सेठ, अनिल सेठ, मिठाई सेठ, लक्ष्मण प्रजापति, रोशन जायसवाल, हिमांशु सेठ, प्रियांशु सेठ, राजकुमार, सूरज सेठ, दिनेश, राजू, वेद, सोनू, अंकुर, नितेश, लखन्दर सोनकर, अभिषेक, दिव्यांशु, अनुज, धर्मेंद्र, मानिकचंद्र, आदित्य, कमल, पवन आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- राहुल यादव