लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के फेंकू सिंह महाविद्यालय चेवार में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन स्वयं सेवक, स्वयं सेविकाओं द्वारा प्रार्थना और शारीरिक व्यायाम के उपरांत प्रभात फेरी निकाल कर कंजहित ’न्यू शिव मंदिर’ की साफ-सफाई की गई।
मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक अरविंद जायसवाल ने स्वयं सेवक, स्वयं सेविकाओं को बधाई दी। इसके पश्चात सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.भीम सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने स्वयं सेवक, स्वयं सेविकाओं को जीवनोपयोगी कर्तव्यों का बोध करा कर समाज के प्रति सेवक बने रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह ने स्वयं सेवक, स्वयं सेविकाओं के 7 दिन के कर्तव्यों की समीक्षा की और शिविर की गतिविधियों को सफल बताया। तत्पश्चात् स्वयं सेवक, स्वयं सेविकाओं को जलपान कराया गया। इस अवसर पर डॉ.विवेक कुमार सिंह, वंदना सिंह, मनोज यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार व अध्यक्षता भद्रसेन सिंह ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद