30 नवम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दी डिस्ट्रिक्ट बारएसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को आपात बैठक हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह तथा संचालन मंत्री अजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति के प्रस्ताव 21 नवम्बर के अनुमोदन पर सारगर्भित व गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। तत्पश्चात प्रस्ताव पारित हुआ कि मुख्य राजस्व अधिकारी, उप संचालक चकबंदी न्यायिक के अमर्यादित व्यवहार व न्यायिक प्रक्रियाओं का पालन न करने व नियत तिथि के पूर्व आवास पर बैठकर मनमाना आदेश करने तथा उनके न्यायिक कदाचार व भ्रष्टाचार के विरोध में 23 नवम्बर से 30 नवम्बर तक जनपद के समस्त अधिवक्ता समस्त न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। सभी अधिवक्ता संगठन अपने-अपने मुख्यालय परधरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट करेंगे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *