अरविन्द कुमार पाठक का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाठक एडवोकेट को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की विधि प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनपद के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा अरविन्द कुमार पाठक को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। अन्त में महासचिव द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी व वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ जनों का आभार प्रकट किया।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता देवकरन सिंह एडवोकेट संयोजक एवं संचालन रणधीर सिंह एडवोकेट मंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर जफर इकबाल पूर्व अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह पूर्व मंत्री, कल्पनाथ पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष, अच्युतानंद त्रिपाठी, धीरेन्द्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र तिवारी, कृष्णचन्द उपाध्याय, रामानन्द यादव, बालकेश्वर त्रिपाठी पूर्व मंत्री, लालधर यादव, विरेन्द्र यादव, रामनयन यादव पूर्व मंत्री, जयप्रकाश यादव पूर्व मंत्री, देवमुनि राजभर, आभा श्रीवास्तव, उमेश राय, रामनगीना उपाध्याय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *