आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी के 75वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सिविल कोट बार एसोसिएशन की तरफ से बार के अध्यक्ष दयाराम यादव व मंत्री राजेश सिंह पराशर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी जो संघ भवन से शुरू होकर चर्च चौराहा नरौली होते हुए दीन दयाल उपाध्याय चौराहा होते हुए पुनः वापस संघ भवन पर समाप्त हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाये। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर संघ के सहमंत्री सचिन सौरभ, विकास तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पवन उपाध्याय, आडिटर अनिल कुमार, रूपा गुप्ता, मिथिलेश गुप्त, उषा गौड़, राधवी पांण्डेय, मु.आसिफ, प्रेम सागर, अनिल सिंह, विपिन गिरी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव