सीआरओ के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना छठें दिन रहा जारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के परिसर में संयुक्त संघर्ष समिति के प्रस्ताव के क्रम में सीआरओ के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना छठवें दिन जारी रहा।
अधिवक्ताओं ने मुख्य राजस्व अधिकारी के मनमाने ढंग से न्यायिक प्रक्रियाओ का पालन न करने एवं अमर्यादित व्यवहार व भ्रष्टाचार का विरोध किया तथा शासन से मांग की कि अतिशीघ्र उनका स्थानान्तरण इस जनपद से अन्यत्र किया जाय। जनपद के राजस्व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाय व कानून के अनुसार वादों की सुनवाई व निस्तारण किया जाय ताकि गरीब वादकारियों को न्याय मिल सके व न्याय के प्रति आमजन का विश्वास बना रहे। धरना की अध्यक्षता दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह तथा संचालन संघ के मंत्री अजय कुमार सिंह ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *