पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध धरने पर बैठे अधिवक्ता

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बूढ़नपुर तहसील बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर तहसील परिसर में अध्यक्ष मिथिलेश सिंह की अध्यक्षता में तीन दिवसीय धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि हमारे संघ की एक महिला अधिवक्ता जिनका नाम संगीता कुमारी निवासी सिहोरा थाना अतरौलिया की मूल निवासी है जिसके साथ उसके विपक्षों द्वारा मारपीट के साथ-साथ उसकी भूमिधरी की जमीन पर पुलिस की मिली भगत से विपक्षी द्वारा कब्जा किया जा रहा है साथ ही उनकी जमीन में रास्ता बनाया जा रहा है। जिसका विरोध करने पर विपक्षियों ने पुलिस से मिलकर पीड़ित परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिए और विपक्षी द्वारा अधिवक्ता संगीता और उनके परिजनों मुकदमा भी दर्ज कराया दिया गया। क्षेत्रीय दरोगा द्वारा महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता की गई जिसको लेकर हम अधिवक्ताओं ने शिकायती पत्र एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बूढनपुर को दिया। फिर भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी बूढनपुर को चेतावनी दी कहा कि हम अधिवक्ताओं की मांग है कि हमारे अधिवक्ता का भी मुकदमा दर्ज किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए । अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम अधिवक्ता 17 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक न्याय कार्य से विरत रहेंगे साथ ही आज से 19 तक तहसील परिसर में धरने पर बैठें रहेंगे। बार एसोसिएशन के मंत्री जगत नारायण तिवारी ने कहा कि अगर पुलिस द्वारा शीघ्र ही मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो हम अधिवक्ता अतरौलिया थाना का व तहसील का घेराव करेंगे। इस मौके पर विजय प्रताप सिंह अनिल सिंह योगेंद्र यादव सूर्य प्रकाश यादव उमाशंकर पांडे उपेंद्र पाठक सौरभ सहाय श्रीवास्तव ब्रजनाथ पाठक राजकुमार सिंह विवेक सिंह राजकुमार सिंह डब्लू चौबे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *