सीआरओ के विरोध में अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला मुख्यालय पर आंदोलनरत अधिवक्ताओं के समर्थन में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चक्रमण कर प्रदर्शन किया। मुख्य राजस्व अधिकारी के भ्रष्ट आचरण तथा न्याय चला निर्धन के द्वार के विरोध में आन्दोलनरत जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओ के समर्थन में शुक्रवार को दी बार एसोसिएशन व तहसील बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चक्रमण कर भ्रष्ट मुख्य राजस्व अधिकारी का स्थानांतरण कर जिलाधिकारी के फरमान न्याय चला निर्धन के द्वार को वापस लेने का नारा लगा कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर विजय प्रकाश पाण्डेय, राजनाथ यादव, नगेन्द्र सिंह, अमर नाथ यादव, रामसेवक यादव, लल्ले मिश्रा, देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, चंद्रमोहन यादव, हामिद अली, अशोक कुमार अस्थाना, संतोष कुमार राय, ओमप्रकाश वर्मा, जितेन्द्र सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
इसी क्रम में दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ के परिसर में संयुक्त संघर्ष समिति के प्रस्ताव के क्रम मंे दसवें दिन धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें सीआरओ के मनमाने कार्यों, अमर्यादित व्यवहार व भ्रष्टाचार का विरोध किया गया। इस मौके पर सुरेेंद्र सिंह, सादिक अली रिजवी, उदयराज यादव, बालकेश्वर त्रिपाठी, चंद्रप्रताप राय, प्रदीप मिश्र, मुमताजुज्जमा, सत्य विजय राय, बेचू सिंह, प्रकाश सिंह, देवकरन सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह तथा संचालन मंत्री अजय कुमार सिंह ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *