निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील में बुधवार को दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता भवन में बैठक की। तत्पश्चात बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि वे तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद हुए हैं।
उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह और नायब तहसीलदार का जब तक स्थानांतरण नहीं हो जाता है तब तक सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसकी जानकारी जिला बार एसोसिएशन को दे दी गई है। बृहस्पतिवार को सुबह बार एसोसिएशन निजामाबाद के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह के साथ नौ सदस्यीय अधिवक्ताओं की टीम जिलाधिकारी से मुलाकात कर उक्त प्रकरण की जानकारी देगी।
उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद होकर उनके कोर्ट कर रहे थे। उसी बात को लेकर आज वार्ता कर रहे थे। इसी बीच कुछ उत्साहित अधिवक्ता आकर नारेबाजी करने लगे और वार्तालाप का वहिष्कार कर चले गए।
इस अवसर पर मंत्री कमलेश यादव, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामाश्रय चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष खलीकुज्जमा अंसारी, पूर्व मंत्री चंद्रेश कुमार, देवेंद्र राय उर्फ दीपू, अनिल कुमार, महेन्द्र पांडेय, इशरत हुसैन, सचिन पाण्डेय, मोहनलाल, लालमन यादव, जयहिंद यादव, विनोद यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र