विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए वाहन स्टैंड की व्यवस्था तथा संघ भवन के सामने स्थित जर्जर भवन के मलबे को हटाने के लिए एसडीएम का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया, लेकिन बार-बार आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी सहित जनपद के अन्य उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया था। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व 8 जनवरी को भी अधिवक्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा चुका है।
प्रदर्शन में समर बहादुर सिंह, धर्मेश पाठक, कैलाश सिंह, अशोक कुमार अस्थाना, सुनिश कुमार श्रीवास्तव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, राम स्वारथ, प्रसिद्ध नारायण सिंह, इंद्रभानु चौबे, लल्ले मिश्रा, अंजनी सिंह, देवेंद्र नाथ पांडेय, विनय चतुर्वेदी, संतोष कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह, शिवेंद्र राय, प्रमोद सरोज, नीरज पांडेय, कृष्ण कुमार मोदनवाल, पंकज कुमार सोनकर, अंकुर मिश्रा, मंत्रराज आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *