मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे।
दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए वाहन स्टैंड की व्यवस्था तथा संघ भवन के सामने स्थित जर्जर भवन के मलबे को हटाने के लिए कई बार उपजिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन निर्देशों के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। एसडीएम का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की थी।
प्रदर्शन में समर बहादुर सिंह, धर्मेश पाठक, अशोक कुमार, शीतल राय, अशोक कुमार अस्थाना, विनय शंकर राय, हरिनारायण सिंह, अशोक कुमार अस्थाना, सुनीश कुमार श्रीवास्तव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, राम स्वारथ, प्रसिद्ध नारायण सिंह, इंद्रभानु चौबे, अंजनी सिंह, देवेंद्र नाथ पांडेय, विनय चतुर्वेदी, संतोष कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह, शिवेंद्र राय, प्रमोद सरोज आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *