अधिवक्ताओं ने पुलिस पर लगाया जमीन कब्जा कराने का आरोप

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से क्षुब्ध पुलिस के खिलाफ तहसील परिसर में अध्यक्ष मिथिलेश सिंह की अध्यक्षता में जाम कर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि हमारे संघ की एक महिला अधिवक्ता संगीता कुमारी निवासी सिहोरा थाना अतरौलिया के साथ उसके विपक्षी द्वारा मारपीट के साथ-साथ उसकी भूमिधरी की जमीन पर पुलिस की मिली भगत से विपक्षी द्वारा कब्जा किया जा रहा है। साथ ही उनकी जमीन में रास्ता बनाया जा रहा है। जिसका विरोध करने पर विपक्षियों ने पुलिस से मिलकर पीड़ित परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया और विपक्षी द्वारा अधिवक्ता संगीता और उनके परिजनों मुकदमा भी दर्ज कराया दिया गया।
क्षेत्रीय दरोगा द्वारा महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता की गई जिसको लेकर हम अधिवक्ताओं ने शिकायती पत्र क्षेत्राधिकारी बूढनपुर अजय कुमार को दिया। फिर भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते आज पुनः बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी बूढनपुर को चेतावनी दी कहा कि हम अधिवक्ताओं की मांग है कि हमारे अधिवक्ता का भी मुकदमा दर्ज किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
बार एसोसिएशन के मंत्री जगत नारायण तिवारी ने कहा कि अगर पुलिस द्वारा शीघ्र ही मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो हम अधिवक्ता अतरौलिया थाना व तहसील का घेराव करेंगे। पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस द्वारा महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता की गई है जो हम अधिवक्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करती तो आजमगढ़ जिले की सभी बार एसोसिएशन धरना प्रदर्शन को विवश होगी।
पीड़िता संगीता ने कहा कि पुलिस द्वारा पक्षपात किया जा रहा है। हमारी ही जमीन है विपक्षियों को कब्जा और रास्ता दिया जा रहा है और हमें और हमारे परिजनों को सताया जा रहा है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा स्थानीय थाने से लेकर एसपी तक किया गया लेकिन अभी तक मेरे मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरे द्वारा आज अपने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कोएक शिकायती पत्र दिया गया जिसमें मांग की गई थी। अधिवक्ता उत्पीड़न पुलिस द्वारा किया जा रहा है जिसका आज बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने संज्ञान में लिया और विरोध प्रदर्शन किया। हमें न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।
इस मौके पर विजय प्रताप सिंह, अनिल सिंह, योगेंद्र यादव, सूर्य प्रकाश यादव, उमाशंकर पांडे, उपेंद्र पाठक, सौरभ सहाय श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार सिंह, डब्लू चौबे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *