एमएलसी निधि से बनेगा अधिवक्ता संघ भवन, हुआ भूमि पूजन

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं के लिए भवन निर्माण हेतु विधान परिषद सदस्य ने अपनी निधि से 10 लाख रुपया अवमुक्त कराया है। गुरुवार को तहसील परिसर में भूमि पूजन के साथ ही शिलान्यास किया गया।
अधिवक्ता संघ भवन के बगल में भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर ने भवन निर्माण के लिए अपनी निधि से 10 लाख रुपया जारी किया है। उनके तहसील मुख्यालय पहुंचने पर संघ अध्यक्ष बिनोद कुमार यादव, महामंत्री संजय यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर फूलमाला पहनाकर भब्य स्वागत किया। सर्वप्रथम भूमि पूजन व शिलान्यास के बाद अधिवक्ता संघ भवन में बैठक कर अधिवक्ताओं ने विधान परिषद सदस्य का स्वागत किया। एमएलसी ने इस भवन के निर्माण के बाद द्वितीय तल निर्माण कराने के लिए निधि से धन स्वीकृत करने की घोषणा की।
इस अवसर पर फूलचन्द्र श्रीवास्तव, राम नरायन यादव, इंदुशेखर पाठक, अब्दुल अहद, रमेशचन्द शुक्ला, विजय सिह, अंगद यादव, कमलेश कुमार, राजेन्द्र तिवारी, सतीराम यादव, देशराज यादव, मुमताज मंसूरी, समीम काजिम आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *