आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के परिसर में संयुक्त संघर्ष समिति के प्रस्ताव के क्रम में चौथे दिन धरना प्रदर्शन का आयोजन कर मुख्य राजस्व अधिकारी के मनमाने कार्यो एव अमर्यादित व्यवहार व भ्रष्टाचार का विरोध किया गया तथा शासन से अतिशीघ्र स्थानान्तरण की मांग की गयी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने सीआरओ के मनमाने कार्यो अमर्यादित व्यवहार व भ्रष्टाचार का विरोध किया। तथा शासन से मांग की गयी कि अतिशीघ्र उनका स्थानान्तरण इस जनपद से अन्यत्र किया जाय तथा जनपद के राजस्व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाय व कानून के अनुसार वादों की सुनवाई व निस्तारण किया जाय जिससे गरीब वादकारियों को न्याय मिल सके व न्याय के प्रति आमजन का विश्वास बना रहे। धरने की अध्यक्ष्ता दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता मुम्ताजुज्जमा ने किया। इस मौके पर संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष शत्रुधन सिंह, देवकरन सिंह, अजय लाल श्रीवास्तव, रणविजय यादव, जफर इकबाल, बालकेश्वर त्रिपाठी, प्रकाश चन्द्र मिश्र, सुबाष राय, जयप्रकाश यादव, दीपक श्रीवास्तव,सियाराम कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव