अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

शेयर करे

अंजान शहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में अमृत सरोवर पर अवैध नव निर्माण कर हो रहे अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला जिससे हड़कम्प मच गया।
बनकटा गांव में स्थित अमृत सरोवर की भूमि पर अवैध रूप से राजेश कुमार द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना सगड़ी तहसील प्रशासन को दी।सूचना के बाद सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे व राजस्व की टीम और पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचकर अमृत सरोवर की भूमि की पैमाइश कर अवैध रूप से बन रहे मकान को बुलडोजर से अतिक्रमण को हटवाया गया। जिससे हड़कंप की स्थिति मची रही। वही तहसील प्रशासन ने सीताराम, फूला देवी व अन्य द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को एक हफ्ते के अंदर हटाने के लिए नोटिस दी। बता दे कि उच्च न्यायालय द्वारा बेदखली का आदेश बीते 2017 में दिया गया था जिस पर सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने अवैध अतिक्रमण को हटवाया वहीं अस्थाई अतिक्रमण भोला, कन्हैया, नंदू ,किशोरी ने भी करकट रखकर किया है। इन लोगों को भी अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है।सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे द्वारा बताया गया कि एक हफ्ते के अंदर अगर यह लोग अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो एक बार पुनः बुलडोजर लगाकर तहसील प्रशासन पोखरी की भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाएगा और इन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *