माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई विकास खंड के गद्दोपुर गांव में मंगलवार को चकमार्ग पर बनी अवैध दीवार को राजस्व टीम ने जेसीबी के माध्यम से हटवा दिया। जिससे गांव में हड़कंप की स्थिति रही।
गद्दोपुर गांव में गाटा संख्या 227 राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग दर्ज है। इस चकमार्ग पर गांव के ही रामजीत प्रजापति ने कई वर्षों से दीवार खड़ी कर कब्जा कर रखा था। जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक माहुल कृष्ण कुमार यादव, लेखपाल अखिलेश निषाद, अमरजीत यादव और पंकज प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंच कर उक्त चकमार्ग की मापी कराई। मापी में रामजीत प्रजापति द्वारा बनाई गई दीवार चकमार्ग पर निर्मित मिली। उसके बाद राजस्व टीम ने उक्त दीवार को जेसीबी के माध्यम से गिरवाकर चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया और कई वर्षों से बंद पड़े रास्ते से आवागमन को शुरू करवाया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह