अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के ग्राम अमेठी स्थित अराजी नंबर 576 ऊसर खाते की भूमि, को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण मुक्त करा दिया। जिससे गांव में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
विदित हो कि उपरोक्त भूमि पर राजेश यादव निवासी उबारपुर आदि के द्वारा टिनशेड आदि डाल कर कब्जा किया गया था। हल्का लेखपाल द्वारा बेदखली की कार्रवाई भी की गयी थी। इस पर न्यायलय तहसीलदार द्वारा बेदखली का आदेश पारित किया गया था। उक्त भूमि पर लालता यादव निवासी अमेठी द्वारा न्यायलय हाईकोर्ट प्रयागराज द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाकर सूचित करने का निर्देश प्राप्त हुआ। वर्तमान लेखपाल पूनम चौहान 12 दिसंबर को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचीं परंतु किसी कारणवश वापस आना पड़ा।
तत्पश्चात शिकायतकर्ता द्वारा पुनः शिकायत की गयी, जिलाधिकारी के आदेश व तहसीलदार न्यायालय के आदेशानुसार सोमवार को पुनः लेखपाल पूनम चौहान, लेखपाल अशोक यादव, लेखपाल सौरभ उपाध्याय, लेखपाल अभिषेक प्रताप सिंह पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर भविष्य में उक्त भूमि पर किसी के द्वारा अतिक्रमण न करने की चेतवानी दी गई। इस कार्रवाई से गांव में पूरी तरह हड़कंप की स्थिति देखी गई।
रिपोर्ट- मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *