अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को क्षेत्र के नाऊपुर, भरौली, कोटवा जलालपुर, सुलतानीपुर, केदारपुर, सिकहुला समेत दर्जनों गांव में बड़े बकायेदारो से राजस्व वसूली की गयी। इस दौरान 15 लाख रुपये की वसूली की गयी।
इसी क्रम में क्षेत्र के बिजली बकायेदार के घर भी राजस्व टीम ने दबिश देकर लगभग 50 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा और उन्हें सख्त हिदायत दी गयी कि अपना बकाया जल्द से जल्द जमा करें। बिजली के बड़े बकायेदारों में 36140 रुपए का बकाया है जिसे जल्द से जल्द जमा करें। इस दौरान बड़े बकायेदारों के बकाया ना जमा करने पर उनकी जमीनों पर लाल झंडी लागई गयी। इस मौके पर नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, संग्रह अमीन रूद्र प्रताप सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, बिजली विभाग के एसएसओ सकलदीप कुमार, बृजभान कुमार, आनंद कुमार, राजकुमार, बलवीर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद