प्रशासन ने बुलडोजर से सरकारी भूमि को कराया कब्जा मुक्त

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र मेजवां गांव में हुए अवैध कब्जा को बृहस्पतिवार को फूलपुर तहसील के नायब तहसीलदार राजाराम के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और काफी दिनों से हुए अवैध कब्जा को हटवा दिया। इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारो में हड़कंप मचा हुआ था।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां गांव में सौरहन आराजी नंबर, 161, 130 और पोखरी संख्या 160 का उत्तरी भाग की जमीन पर गांव के लोगों ने काफी दिनों से अवैध कब्जा कर लिया था। शिकायत पर गांव के लेखपाल सोनू गिरी, गोपाल राय, प्रदीप सोनी, करुणेश सिंह और राजस्व निरीक्षक बासदेव यादव के साथ नायब तहसीलदार राजाराम, एसआई एम के खान के साथ पुलिस टीम और प्रधान बैकहो लोडर लेकर पहुंचे और कब्जा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त करा दिया। नायब तहसीदार राजाराम ने बताया कि नाली संख्या 74 पर भी अवैध कब्जा किया गया जिसकी टीम द्वारा पैमाईश की गई है। अवैध कब्जा धारी को एक सप्ताह के अंदर कब्जा हटाने की नोटिस दी गई थी।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *