अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव सम्पर्क मार्ग पर बने अवैध निर्मित मकान पर गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त की कार्रवाई की। इस दौरान ग्रामीणों में हडकंप मचा रहा।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव मंे सोनवारा दाउदपुर मार्ग पर गांव के ही मीरा देवी पत्नी श्रीराम, इसरावती पत्नी लालचंद पटेल और ओमप्रकाश पुत्र उदई ने भवन बनवाया था। आपसी विवाद के बाद तीनो पक्षों ने अलग अलग अवैध कब्जे को लेकर मुकदमा दायर किया था। न्यायालय के आदेश पर राजस्व टीम ने मौके पर जब सीमाकंन किया तो तीनो भवन अबैध पाये गये। राजस्व टीम ने नोटिस चस्पा कर समय दिया था। गुरुवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुनील सिंह लेखपाल टीम ने मौके पर पहंुच कर ध्वस्तीकरण कर अबैध कब्जा हटवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में जहां हड़कंप मचा रहा वहीं इसरावती देवी के पास रहने के लिए अन्य भवन न होने की दशा में समय दिया गया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *