अपर जिलाधिकारी ने सगड़ी तहसील व बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी द्वारा निर्गत निर्देश के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी गम्भीर सिंह द्वारा तहसील सगड़ी, उप निबंधक कार्यालय सगड़ी, ब्लाक हरैया व बाढ़ क्षेत्र (सहबदिया कटान) का निरीक्षण किया गया।
तहसील सगड़ी के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी, सगड़ी, तहसीलदार, सगड़ी, समस्त नायब तहसीलदार, व समस्त पटल सहायक, राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल उपस्थित थे।
अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को रोस्टर बनाकर अपने-अपने पटल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। उन्होने राजस्व निरीक्षकों की टीम नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में बनाकर अवैध कब्जा हटाये जाने का निर्देश दिया। उन्होने न्यायालय में वादों के त्वरित निस्तारण व उनकी ऑनलाइन प्रविष्टि हेतु कड़े निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी पायी गयी।
अपर जिलाधिकारी द्वारा उप निबंधक कार्यालय संगड़ी का निरीक्षण निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी पायी गयी। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी द्वारा ब्लाक हरैया, तहसील सगड़ी का निरीक्षण किया गया। हरैया ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की गयी। उक्त बैठक में उप जिलाधिकारी/तहसीलदार सगड़ी उपस्थित रहें। अपर जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी सगड़ी एवं तहसीलदार को ग्राम के विकास पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ क्षेत्र सहबदिया सुल्तानपुर राजस्व ग्राम में बांध पर कटान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बांध पर कटान होना नहीं पाया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *