अटल भाषण प्रतियोगिता में आदर्श कुमार राय रहे अव्वल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है जिसमें लालगंज जिले में अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा लालगंज ऋषि कांत राय एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा नीरज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय उपस्थित रहे। अध्यक्षता आनंद कुमार राय मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं संचालन शिवेंद्र राय जिला उपाध्यक्ष ने किया।
निर्धारित 3 मिनट के समय में बोलते हुए आदर्श कुमार राय ने प्रथम स्थान, चंद्रचूड़ पांडेय ने द्वितीय स्थान सृष्टि मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लालगंज रजनी कांत त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रजनीश जायसवाल, दुर्गा चौबे, अनिल चौहान धर्मराज सिंह, विशाल, रोमी सोनकर, सहादुर सोनकर, संजय जयसवाल, विकास जयसवाल, त्रिवेद तिवारी, सुनील राय, दीपक राय सहित आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *