रेस्टोरेंटों में घरेलू गैस सिलेंडर का किया उपयोग तो होगी कार्रवाई

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत अतरौलिया, अतरैठ और बूढ़नपुर क्षेत्र में खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई घरेलू गैस सिलेंडरों के संभावित दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में पूर्ति निरीक्षक अतरौलिया कृष्ण कुमार मिश्रा एवं पूर्ति निरीक्षक कोयलसा इन्द्रजीत प्रसाद शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा सके।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *