फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गावों में चल रहे बकाया पर बिद्युत बिच्छेदन की कार्यवाही के साथ बिद्युत चोरी के खिलाफ महीनों से चलाए जा रहे अभियान में अवर अभियंता निखिल शेखर सिंह अवर अभियंता मनीष कुमार द्वारा चकनुरी उदपुर नेवादा दुर्वासा गांव में बकायादारों के खिलाफ बिच्छेदन की कार्यवाही में 68 बिद्युत उपभोक्ताओं के बिद्युत बिच्छेदन की कार्यवाही की गयी।
माहताब पुत्र गफ्फार शबाना रोड स्थित नव निर्मित भवन में बिना कनेक्शन के बिद्युत का उपयोग किया जा रहा था जिनके खिलाफ बिद्युत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बिद्युत फूलपुर बिनोद कुमार ने बताया कि बकायादारों के साथ सहूलियत हो सकती है पर बिद्युत चोरी करने वालों को किसी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय