खड़ंजा उखाड़ने का लगाया आरोप

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कठरवां ग्राम निवासी अर्जुन यादव ने गांव में एक स्थान पर करीब 7-8 वर्ष पूर्व लगाए गए खड़ंजे को उखाड़ देने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग खड़ंजा उखाड़ कर इस पर कब्जा करना चाह रहे हैं। आधा दर्जन लोगों के ऊपर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा 7-8 वर्ष पूर्व लगाए गए पर्क्की इंट के इस खड़ंजे को उखाड़ दिए जाने से ग्राम वासियों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त दबंग व्यक्ति ऐसा करने से मना करने पर झगड़ा करने पर उतारू हैं। इस संबंध में अर्जुन यादव द्वारा तहसीलदार लालगंज से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया गया है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *