आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व प्रधान की हत्या का आरोपी शूटर से बरदह थाना पुलिस की कोदहरा के पास मुठभेड़ हो गयी जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के दौरान दो अन्य बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बीते 9 फरवरी चन्देलाल यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी सोनहरा थाना बरदह ने लिखित तहरीर दी कि 8 फरवरी को उसके बड़े पिता के लड़के रणविजय यादव 50 वर्ष (मृतक) पुत्र स्व.रामखेलावन मार्टीनगंज बाजार से सब्जी लेकर शाम को घर की तरफ आ रहे थे। बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के सामने पहुंचे थे जहां पहले से हत्या करने के इरादे से महेन्द्र यादव पुत्र स्व.रामहित यादव, विरेन्द्र यादव पुत्र रामगनी यादव, फुर्तीलाल यादव पुत्र रामदुलार यादव, सुरेश यादव पुत्र स्व.गनेश यादव, रामगनी यादव पुत्र स्व.मंगरू यादव व छोटेलाल यादव पुत्र श्रीपत यादव निवासीगण सोनहरा थाना बरदह ने मृतक रणविजय यादव की मोटर साइकिल को रोककर असलहे से फायरिंग करने लगे जिससे रणविजय यादव की मौके पर मृत्यु हो गयी। मृतक रणविजय यादव की हत्या कराने की साजिश एक महिला ने रची थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में थी।
13 फरवरी को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त महेन्द्र यादव पुत्र स्व.रामहित यादव, वीरेन्द्र यादव पुत्र रामगनी यादव, फुर्तीलाल यादव पुत्र रामदुलार यादव, सुरेश यादव पुत्र स्व.गनेश यादव, रामगनी यादव पुत्र स्व.मंगरू यादव व छोटेलाल यादव पुत्र श्रीपत यादव को बर्रा मोड़ से गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र रामगनी यादव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व एक फायरशुदा खोखा कारतूस 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, कमालपुर बेलवाना रोड से बरामद किया गया था।
विवेचना के दौरान शूटर दीपचंद उर्फ दीपू निषाद उर्फ सिपाही पुत्र संता निषाद निवासी गहजी थाना अहरौला तथा दो अन्य अभियुक्त हरेंद्र यादव पुत्र खदेरन यादव निवासी ओरिल गढ़वा थाना पवई, व संजय यादव पुत्र झनकू निवासी खंजहापुर थाना फूलपुर का नाम प्रकाश आया। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश कमालपुर की तरफ से बरौना बाजार की तरफ मोटर साइकिल पर सवार होकर आ रहे हैं जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बरदह मय हमराह कोदहरा चौराहे पर घेराबन्दी करके इंतजार करने लगे। कुछ देर में कमालपुर की तरफ से एक मोटर साइकिल आती हुई दिखायी दी जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वे भागने का प्रयास करने लगे जिससे अनियन्त्रित होकर गिर गये। जिसमें से 2 अभियुक्त हरेन्द्र यादव पुत्र खदेरन यादव व संजय यादव पुत्र झिनकू यादव को पकड़ लिया गया। तीसरे बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में उसके दोनो पैरो में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु सीएचसी बरदह ले जाया गया। घायल बदमाश की पहचान दीपचन्द्र उर्फ दीपू निषाद उर्फ सिपाही पुत्र संता निषाद के रुप में हुई। उसके कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 3 खोखा कारतूस .315 बोर व एक मोटर साइकिल बरामद हुआ।
रिपोर्ट- सुबास लाल