आलाकत्ल के साथ हत्या का आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना कप्तानगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत किशोर की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व ईंट बरामद कर लिया।
बीते 15 मार्च को प्रमिला प्रजापति पत्नी स्व.सुरेश प्रजापति निवासी कप्तानगंज थाना कप्तानगंज ने लिखित तहरीर दिया कि 10 मार्च को उसका लड़का गंजू घर से कहीं चला गया है तथा काफी खोजबीन के उपरान्त भी कहीं पता नही चला। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त गुलशन गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता निवासी कप्तानगंज का नाम प्रकाश में आया। बाद में एक और अभियुक्त प्रिन्स गुप्ता पुत्र लौटू गुप्ता निवासी कप्तानगंज का भी नाम प्रकाश में आया। सोमवार को पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त गुलशन गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता को प्राथमिक विद्यालय रानीपुर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *