बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के शाहपुर बाजार में तहसील प्रशासन द्वारा शाहपुर गांव के 22 लोगों की आबादी की खुद की जमीन से ही कब्जा मुक्त कर दिया गया जिसके विरोध में क्षेत्र पंचायत सदस्य गजराज यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रविवार को शाहपुर बाजार में विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि मेरी आबादी की जमीन को बूढ़नपुर तहसील प्रशासन द्वारा बिना नोटिस और बिना पैमाइश के हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से हमारी रिहाइसी मंडई एवं पशुशाला को प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया। उक्त भूमि पर हमारे पूर्वजों का कई वर्षों से कब्जा है और उनका नाम भी आबादी की जमीन में दर्ज है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना हमारे सुने ही हल्का लेखपाल द्वारा पुलिस प्रशासन के दम पर हमारी ही जमीन से हमें कब्जा मुक्त कर दिया गया। ग्रामीण इसकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम करेंगे। अगर शीघ्र ही हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम तहसील परिसर में बृहद धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस संबंध में एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है। ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर पूर्व से अवैध रूप से कब्जा किया गया था जिसको पुलिस प्रशासन की मदद से कब्जा मुक्त कराया गया। इस मौके पर श्याम नारायण यादव, प्रशांत यादव, सुनील यादव, चंद्र भान यादव, गूगल यादव, प्रमोद यादव, भोला उर्फ लालचंद्र यादव, हरिश्चंद्र यादव, केशव यादव, मुलायम यादव, दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह