आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना महराजगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
बीते 18 मार्च को शीला देवी पत्नी लालमन निवासी जुड़ाखुर्द कोतवाली महराजगंज द्वारा शिकायत की गयी कि विपक्षी ने पुराने मुकदमें के विवाद को लेकर उसके पति लालमन व अवधेश पुत्र संतलाल व हिमांशु पुत्र अरबिन्द को जान से मारने की नियत से लाठी-डण्डा व लोहे की राड से सिर पर प्रहार कर दिया जिससे लालमन मौके पर बेहोश हो गया तथा बीच बचाव करने आये राकेश को भी मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। गुरूवार को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त राजबली पुत्र पल्टन निवासी बीबीपुर थाना महराजगंज को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव