संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना पुलिस ने मंदिर से चोरी दान पेटीका व नगदीके साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
27 जनवरी को थाना सरायमीर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मंदिर से दानपेटी चोरी किए जाने के सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा की बढ़ोत्तरी की गई।
उ0नि0 अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वासिद को चककोट रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई दानपेटी से संबंधित कुल 1155 नगद बरामद किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-राहुल यादव