अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने किशोरी को भगाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। साथ ही अपहृता को बरामद कर लिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को रुनू पुत्र प्रकाश बनवासी बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। पुलिस ने गुरूवार को उक्त अभियुक्त को ग्राम कारूबीर थाना चिरैयाकोट के पास से गिरफ्तार कर लिया तथा घर से अपहृता को बरामद कर लिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *