युवती के साथ गैंगरेप, मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

शेयर करे

मार्टीनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम 15 वर्षीया युवती घर से गांव में दूध लेने गई थी। घर वापस आते समय गांव के रास्ते में पोखरे पर तीन लोग पहले से बैठे थे, जबरदस्ती ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया उसके बाद फरार हो गये। पीड़ित युवती घर आकर अपने परिजनों से आपबीती बतायी। परिजनों ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी। मौके पर ठेकमा चौकी प्रभारी भगत सिंह, थानाध्यक्ष संजय सिंह देर रात करीब 12 बजे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गये। लड़की के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पिता की तहरीर के आधार तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है, जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे, पुलिस तलाश में जुटी है।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *