छत से गिरकर लेखपाल के पति की मौत

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील प्रांगण में बुधवार की रात लेखपाल के पति कि छत से गिरने से इलाज के दौरान मौत हो गई। निजामाबाद तहसील में कार्यरत महिला लेखपाल सुनीता रानी के पति प्रेमचंद सिंह उनके साथ ही तहसील परिसर में बने आवास में रहते थे। रात दस बजे खाना खाने के बाद छत पर टहल रहे थे जिसके चारों तरफ डेढ़ फुट की चाहर दिवारी बनी हुई है। छत से नीचे गिर गए जिससे उनके कूल्हे की हड्डी तथा रीढ़ की हड्डी टूट गई। लोग लेकर रात में ही आजमगढ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां रात्रि दो बजे मौत हो गई।
सुनीता रानी तहसील क्षेत्र के करियाबर की लेखपाल हैं और निजामाबाद तहसील प्रांगण में बने सरकारी आवास पर अपने पति और बच्चों के साथ रहती थीं। शव को उनकी पत्नी लेखपाल सुनीता रानी उनके घर नालंदा बिहार लेकर चली गई। तहसील में सन्नाटा पसरा हुआ है। गुरुवार को एसडीएम निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि वह दो दिन से छुट्टी पर अपने घर आए हैं। घटना की आज सुबह जानकारी मिली है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *