फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) स्थानीय तहसील सभागार में लेखपाल संघ की बैठक हुई। इस दौरान लेखपाल संघ के चुनाव, संघ भवन के निर्माण और लेखपाल संवर्ग की समस्याओं को लेकर बिचार विमर्श किया गया।
लेखपाल संघ फूलपुर के अध्यक्ष करुणेश सिंह ने संघ के चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि लेखपाल संघ का चुनाव अपने निर्धारित समय कराया जाएगा। मंत्री सोनू गिरी ने कहा कि संघ भवन का निर्माण जरूरी हो गया है। संघ भवन का निर्माण हो जाने से संघ का कामकाज एवं लेखपालों को ठहराव के लिए सुविधा हो जाएगी। इस अवसर श्याम नरायन, महेश प्रजापति, शैलेश यादव, सन्तोष मिश्रा, सबेनुर, प्रीति पांडेय, चन्द्रकांता, वकील अहमद, नगेन्द्र तिवारी, यशपाल चौहान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता करुणेश सिंह एवं संचालन मंत्री सोनू गिरी ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय