आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में शुल्क बृद्धि वापस किये जाने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया साथ ही कुलाधिपति को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
जिला प्रशासन को सौंपे पत्रक के माध्यम से एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी विश्वविद्यालयों मेें प्रति समेस्टर 800 रुपया शुल्क निर्धारित किया गया है। विश्व विद्यालय मनमाने ढंग से रजिस्ट्रेशन शुल्क, पंजीयन शुल्क, प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर 500 से लेकर 900 रुपये तक वसूला जा रहा है जिसके विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय में चार दिनों से आन्दोलन चल रहा था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुलपति के तानाशाही रवैये व पुलिस प्रशासन की बर्बता के कारण शुक्रवार को आन्दोलन के दौरान छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। एबीवीपी के कार्यकर्ता ने गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रिहा करने एवं शुल्क बृद्धि को वापस लेने की मांग की।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव /ज्ञानेन्द्र कुमार