आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा योजना बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता जिला प्रमुख जगदम्बा प्रसाद सिंह तथा संचालन जिला संयोजक गौरव प्रताप शर्मा ने किया। बैठक में प्रांत प्रवासी प्रांत राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख ऋषभ सिंह विशेन उपस्थित रहे।
शैक्षिक सत्र 2022-23 की समीक्षा करते हुए नए शैक्षिक सत्र 2023-24 की योजना बनाई गई। प्रांत प्रवासी ऋषभ सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपने कार्य पद्धति को जीते हैं। संगठन विस्तार हेतु अपना बहुमूल्य समय बिना किसी स्वार्थ को देते हुए राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए सदैव संकल्पित रहते हैं। आज इसी श्रेष्ठ कार्य पद्धति की वजह से हम विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रुप में स्थापित हैं। जिला प्रमुख जगदम्बा प्रसाद सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा व्यक्ति निर्माण के लिए कार्य करती है। क्योंकि विद्यार्थी परिषद का मानना है कि व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री शिवम पाण्डेय, विभाग संयोजक उत्कर्ष पाण्डेय, आशुतोष निरंजन, रमन राय, प्रियांशु सिंह, हिमांशू सिंह, आरती गोंड, अंजली सिंह, आदर्श तिवारी, अंकित, शिवम गोस्वामी, आशीष सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार