नदी में उतराया मिला लगभग तीस फुट लम्बा अजगर

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के शेरपुर तिराहा के पास तमसा नदी के पुल के नीचे गुरुवार को लगभग तीस फुट लंबा मरा हुआ अजगर सांप पानी में उतराया मिला जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी।
निजामाबाद तहबरपुर मार्ग पर बने तमसा नदी पुल पर सुबह से ही आने जाने वालों की भीड़ लगी हुई थी। लोगों ने कहा कि अधिक ठंड लगने के कारण अजगर की मौत हुई है। क्योंकि देखने में यह सांप काफी विशाल और लंबा है। मरने की वजह से उसकी लंबाई स्पष्ट नहीं हो रही है। लेकिन देखने से लगता है कि सांप की लंबाई लगभग तीस फुट से ज्यादा है। जो पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने शासन से मांग किया है उक्त मेरे हुए अजगर सांप को नदी से निकाल कर जमीन में दफनाया जाय। क्योंकि एक दो दिन में सांप के सड़ने की वजह से दुर्गंध फैल सकती है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *