अभ्युदय स्मारिका का किया गया विमोचन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उद्योग विद्यालय इण्टर कॉलेज कोयलसा में प्रधानाचार्य डॉ.रणधीर सिंह के मार्गदर्शन में विद्यालय की स्मारिका अभ्युदय का विमोचन नवल किशोर संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ के कर कमलों से संपन्न हुआ। साथ ही निर्धन छात्रों (अंत्योदय कार्ड धारी) को मुख्य अतिथि नवल किशोर एवं प्रबंधक डॉ. निरंकार सिंह द्वारा स्कूल बैग, स्कूल ड्रेस, कापियां और किताबें विद्यालय की तरफ से प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि पत्रिका, स्मारिका विद्यालय की दर्पण होती है। इससे छात्रों में सृजनात्मक एवं बौद्धिक शक्ति का विकास होता है। विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम से समारोह में चार चांद लग गया।
इस अवसर पर यशवन्त प्रताप सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, दिनेश कुमार सिंह, बलवन्त कुमार श्रीवास्तव, कौशलेंद्र रघुवंशी, कुंवर बलवीर सिंह, अमित कुमार सिंह, महेंद्र राम, अमोद कुमार राय, गीता सिंह, बबीता सिंह, रीना सिंह, उमा माधवी, राकेश यादव, रोहित मौर्य आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ.संजय कुमार सिंह ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *