दिल्ली में आप की प्रचंड जीत, जनपद में बजे नगाड़े

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली एमसीडी में प्रचंड जीत को लेकर पार्टी कार्यालय पर ढोल नगाड़ा बजाकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि दिल्ली के एमसीडी चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया कि अब देश में आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो आम आदमी को महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के तांडव से मुक्ति दिला सकती है। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि एमसीडी चुनाव में यह जीत पार्टी के साथ-साथ दिल्ली की आम जनता की जीत है। सफलता प्राप्त करने पर आज दिल्ली वासियों के साथ-साथ देश के अन्य भागों के लोग भी काफी उत्साहित हैं। निश्चित तौर पर अब पूरे भारत वर्ष में आम आदमी पार्टी परचम लहराने जा रही है। जिला उपाध्यक्ष इसरार अहमद एडवोकेट ने बताया कि एमसीडी चुनाव में जनता आज विकास को तरजीह देकर आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने में अपनी जो भूमिका का निर्वहन किया है दिल्ली के भविष्य के साथ साथ समस्त भारत वर्ष में भी अब आम आदमी पार्टी जनहित से जुड़े हुए मुद्दे को लेकर अपने आप को स्थपित करेगी और दिल्ली के विजन को पूरे देश में स्थपित करेगी। अस अवसर पर प्रदेश सचिव कृपाशंकर पाठक, राजन सिंह, अनिल यादव, मो.अली, रमेश पाण्डेय, रामरुप यादव, संजय यादव, राजेश सिंह, सोनू यादव, उमेश यादव, सुमित चौहान, बलवंत यादव, राजेश यादव, रणधीर यादव, दीनबंधु, एमपी यादव, अन्नू राय, बाबूराम यादव, लौटू यादव, महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *