आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मोदी सरकार पर 15 लाख करोड़ का घोटाला, महंगाई और बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टीं जिला इकाई ने पूर्वांचल प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में रविवार को कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद रैदोपुर, बड़ादेव नगर पालिका होते हुए कुंवर सिंह उद्यान तक पदयात्रा निकालकर सरकार का विरोध जताया।
आप पूर्वांचल अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता पर टैक्स लगाकर अपने मित्रों के 10 लाख करोड़ रूपये बैंकों से माफ़ करवा दिए। 5 लाख करोड़ का टैक्स माफ कर दिया। दूध, दही, छाछ, आटा, दाल, चावल, गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल जैसी कई दैनिक उपयोग होने वाली वस्तुओं को महंगा कर जनता पर बोझ डाल दिया। उन्होनें कहा की इसके अलावा मोदी सरकार ने कॉर्पाेरेट टैक्स घटाकर 30 प्रतिशत से 22 प्रतिशत कर दिया जिसका भुगतान जनता कर रही है। मोदी सरकार 15 लाख करोड़ का हिसाब दे वरना गद्दी छोड़ दे। जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव ने कहा कि डिफॉल्टर कंपनियों का कुल 353655 करोड़ रुपया कर्ज सरकार द्वारा माफ़ कर दिया गया। जो दुखद और चौंकाने वाले हैं। इस मौके पर कृपा शंकर पाठक, रामरूप यादव, डॉ.अनुराग, रमेश मौर्य, अनिल यादव, सुनील यादव, रमेश पांडे, गौरव यादव, गोविंद दुबे, अमित कुमार, हीरालाल यादव, रमेश यादव, आरिफ खान, इसरार अहमद, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव