प्राचीन मंदिरों के ध्वस्तीकरण के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक एवं जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में काशी के मणिकर्णिका घाट पर स्थित प्राचीन एवं पौराणिक मंदिरों के ध्वस्तीकरण को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन करते हुए कड़ा विरोध जताया और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
रविंद्र यादव ने कहा कि मणिकर्णिका घाट हिंदू धर्म की सबसे पवित्र स्थलों में से एक है, जहां मोक्ष की मान्यता जुड़ी है। ऐसे पवित्र और ऐतिहासिक स्थल पर प्राचीन मंदिरों का ध्वस्तीकरण न केवल करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि यह भारत की सनातन परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर भी सीधा हमला है।
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह घटना किसी विदेशी आक्रांता या औपनिवेशिक काल में नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत में, केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में और स्वयं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में हुई है। इसके बावजूद केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की चुप्पी बेहद चिंताजनक है। यह आस्था के साथ हुए अपराध को मौन स्वीकृति देने जैसा प्रतीत होती है।
पार्टी ने मांग की है कि मणिकर्णिका घाट पर तोड़े गए सभी प्राचीन मंदिरों का तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए। ध्वस्तीकरण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। भविष्य में किसी भी धार्मिक, पौराणिक या ऐतिहासिक स्थल के साथ बिना व्यापक जनसहमति और धार्मिक संस्थाओं की अनुमति के किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
इस अवसर पर जिला महासचिव रमेश मौर्य, अनिल यादव, जीशान अहमद, बाबूराम यादव, संजय यादव, एमपी यादव, तनवीर रिज़वी, छोटेलाल, उमेश यादव, अन्नू राय, इसरार अहमद, राम प्रसाद यादव, अजित यादव, पंकज यादव, विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *