आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सीपीएस की पूर्व छात्रा आंचल श्रीवास्तव ने पीसीएस में 46वीं रैंक लाकर अपने परिवार सीपीएस परिवार एवं शुभचिंतकों का मान बढ़ाया। आंचल श्रीवास्तव का चयन नायब तहसीलदार पर पर होने से सीपीएस कालेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय की चेयरपर्सन तरन्नुम खानम ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तद्उपरान्त नवाज अहमद खां मैनेजर सीपीएस ग्रुप ने बंुके देकर एवं रेखा सिंह ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर डा. आजाद अहमद खां ने कहा कि इस कठिन प्रतियोगिता में इन्होने 46वीं रैंक प्राप्त कर सबका सम्मान बढ़ाया है। उन्होने कहा पूर्व में भी इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षा में पास होकर डाक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक ऑफिसर, इन्कम टैक्स आफिसर बनकर विद्यालय का नाम रोशान कर रहे हैं।
विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खां ने सबसे पहले ईश्वर को धन्यवाद दिया और कहा कि लगन और परिश्रम से सफलता मिलती है उन्होने आंचल श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि आप भविष्य में आईएएस बने यही ईश्वर से प्रार्थना है।
आंचल श्रीवास्व ने कक्षा के छात्र छात्राओं से अपने अनुभव साझा किये और कहा कि हमें मेंहनत करने से पीछे नहीं रहना चाहिए। लगातार परिश्रम करने से ही सफलता प्राप्त होती है अपने सम्मान से अभिभूत होकर उन्होने विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार