लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज लालगंज पर निबंध, पेंटिंग तथा व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कुल छः विद्यालयों के 132 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। व्याख्यान प्रतियोगिता में इंटर कालेज लालगंज की छात्रा आंचल मौर्य कक्षा 12 ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कालेज लालगंज की छात्रा प्रिया सिंह कक्षा 12 ने द्वितीय तथा आदर्श इंटर कालेज पल्हना की छात्रा बिंदिया राज कक्षा 12 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार कला प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज लालगंज की छात्रा आलिया बानो कक्षा 7 ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर लालगंज के छात्र अंकुर कुमार गौतम कक्षा 7 ने द्वितीय तथा श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज लालगंज की सृष्टि गोंड़ कक्षा 7 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय व प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार यादव व प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्र ने विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सह नोडल अधिकारी भूपेश सिंह, राम जनम, अरुण कुमार गिरि, धीरेंद्र सिंह, आलोक सिंह, विवेक माली, लवकुश सिंह, मनोज कुमार, मुस्ताक, विकास सिंह, नीरज, भुवन राम, संजय कुमार, मंजू गुप्ता, अभिषेक, श्याम सुंदर आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्र तथा संचालन गिरीश सिंह ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद