फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहा बाजार में मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा निवासी धर्मेंद्र सोनकर पुत्र अशोक फरिहा बाजार से सब्जी लेकर सरायमीर रोड होते हुए घर जा रहे थे। इसी दौरान संजरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही धर्मेंद्र सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल धर्मेंद्र को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि पैर की हड्डी टूट गई है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव