दाह संस्कार में गए युवक की सरजू नदी डूबने से मौत

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरजू नदी गंगापुर घाट पर बुधवार को एक महिला का दाह संस्कार करने के लिए गांव के लोग गए थे। दाह संस्कार के बाद सरजू नदी में नहाने के दौरान चार लोग गहरे पानी में चले गए। तीन लोग किसी तरह बच गए लेकिन एक युवक गहरे पानी में चला गया और पानी में समा गया। काफी खोजबीन में लगभग 2 घंटे बाद उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव निवासी लक्ष्मी की लड़की रतुला की मृत्यु हो गई थी। उन्ही के दाह संस्कार में गांव के लोग गए हुए थे। दाह-संस्कार के बाद लोग सरजू नदी में स्नान कर रहे थे। अचानक गहरे पानी मे चले गए जिससे चार लोग डूबने लगे जिसमें तीन लोग जीतन, वीरेंद्र, संदीप बच गए लेकिन विपुल 18 वर्ष पुत्र रामेश्वर गहरे पानी में चला गया और पानी में समा गया। काफी खोजबीन के दौरान लगभग 2 घंटे बाद उसका शव मिला। वह छः भाई बहनों में सबसे छोटा था और कक्षा आठ का छात्र था। डूबने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *