आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लावारिस हालत में मिली महिला को प्रयास ने उनके परिजनों को सौंप दिया।
शनिवार की भोर में संगठन के कार्यकर्ता जिम्मी सोनकर को राजघाट पर एक महिला भटकते हुए मिली। दिमागी हालत कुछ ठीक न होने के कारण सही से अपना स्थान पता बता नहीं पा रही थी। श्री सोनकर ने इसकी सूचना तुरंत प्रयास कार्यालय पर दिया। अंततः प्रयास के अथक परिश्रम से महिला के परिजनों को ढूंढ निकाला गया तथा शाम 4 बजे तक परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। महिला सुमित्रा देवी मेहनगर तहसील के बिजम गढ़वा ग्राम की निवासी है। वह 3 दिन पहले 22 सितंबर से ही घर से गायब थीं। बेटा प्रदीप चौहान तथा भतीजा विजय चौहान अपनी माता को पाकर प्रसन्न हो उठे तथा संगठन के साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिम्मी सोनकर, मुन्ना सोनकर, राजीव कुमार शर्मा, शंभू दयाल सोनकर, रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव