धान की रोपाई करने गई किशोरी की पोखरे में डूबने से मौत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र के फरीदपुर में गुरुवार की शाम धान की रोपाई करने गई किशोरी की पास के पोखरे में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव उतराया मिला, तो परिजनों में कोहराम मच गया।
फरीदपुर की 14 वर्षीय परमशीला पुत्री रामरूप गुरुवार की शाम चार बजे घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेत में धान रोपने गई थी। किसी काम से खेत के बगल में स्थित पोखरे के किनारे गई थी, जहां पैर फिसलने से उसमें डूब गई।
शाम होने पर घर न पहुंचने पर स्वजन खोजते हुए खेत पहुंचे। वहीं पर तालाब के किनारे तसला मिला, तो लोगों ने पोखरे में काफी देर तक खोजबीन की, मगर कहीं कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह पांच बजे के करीब पोखरे में बालिका का शव उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची रौनापार पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका परमशिला तीन भाइयों में बड़ी थी। पिता घर पर रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। हादसे के बाद माता निर्मला सहित पूरे परिवार का रो-कर बुरा हाल हो गया था।
रिपोर्ट-सुबास लाल



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *