तेज रफ्तार पिकअप ने ली बाईक सवार युवक की जान

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव के पास फूलपुर दुर्वासा मार्ग पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार की वाईक में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
रणजीत यादव 24 वर्ष पुत्र दशरथ यादव निवासी किठावा थाना फूलपुर मोटर साईकिल से फूलपुर बाजार आ रहा था कि सदरपुर बरौली गांव स्थित आरा मशीन के पास फूलपुर की तरफ से दुर्वासा की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने जबरदस्त टक्कर मार कर बगल के खम्भे से टकरा गई। पिकप की टक्कर में रणजीत की घटना स्थल पर मृत्यु हो गयी। पिकअप चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फूलपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव सहित दोनो वाहन को थाने पर लायी। लिखा पढ़ी के बाद शव चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक दो भाई थे जिसमें यह बड़ा था और प्राइवेट जॉब करता था।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *