कर्तव्यपरायणता तथा संघर्षशीलता से ही व्यक्ति जाता है ऊंचे पद पर: शैलेश

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश मंत्री शैलेश राय के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता नव नियुक्त प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव तथा संचालन रविन्द्र नाथ यादव ने किया।
प्रदेश मंत्री शैलेश राय ने कहा कि कर्तव्यपरायणता तथा संघर्षशीलता से ही व्यक्ति ऊंचे पद पर पहुंचता है। उन्होंने कहा कि उ.प्र.लोक सेवा आयोग जैसी सम्मानित संस्था द्वारा नियुक्त/पदोन्नति प्राप्त प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव इसके उदाहरण हैं। इन्होंने अपने जीवन के 30 सालों में तकनीकी शिक्षा के प्रति न केवल अपनी जवाबदेही स्थापित की बल्कि समाज के लोगों का भी विश्वास प्राप्त किया। श्री राय ने इन्हें स्वाभिमानी तथा अभिमान से दूर रहने वाला प्रधानाचार्य बताया जो अपनी सादगी के लिए समाज में स्थान रखते हैं। जिलाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी तथा जिलामंत्री नागेंद्र कुमार ने माल्यार्पण कर न केवल श्री यादव को सम्मानित किया बल्कि उन्हें एक संघर्षशील तथा जागरूक शिक्षा का सिपाही बताया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, मंडल मंत्री भूपेश कुमार सिंह, दुर्गेश राय, रविन्द्र नाथ यादव, राधेश्याम यादव, अशोक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, फतेह बहादुर वर्मा, इन्द्रपति कुमार, धीरेंद्र चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *